पुलाव हम सभी पंसद करते हैं। चाहे वेज पुलाव हो या नॉनवेज पुलाव, हम सभी का यह फेवरिट होता है। आज हम आपको हरे मटर का पुलाव बनाने की जानकारी देंगे। यह बेहद आसान है।
आवश्यक सामग्री
1. बासमती चावलः एक कप
2. ताजा मटरः आधा कप
3. लौंगः तीन से चार
4. दालचीनीः एक दाना
5. हरी इलाइचीः दो से चीन
6. तेजपत्ता
7. कटा प्याज
8. बारीक कटी हरी मिर्च
9. अदरक-लहसुन का पेस्टः एक चम्मच
10. ताजा पुदीना का पत्ताः आधा कप
11. पानीः दो कप
12. नमकः स्वाद के मुताबिक
हरा मटर पुलाव बनाने की विधि
1. बासमती चावल को धोकर एक घंटे के लिए भींगो कर रख दें।
2. कुकर में तेल डालकर इसमें लौंग, इलाइची, तेजपत्ता, दालचीनी, डालकर भूनें। इसके बाद कटे हुए प्याज को इसमें डालकर तब तक भूनें, जब तक कि यह लाल न हो जाए।
3. इसके बाद इन तमाम अवयवों में अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दें और 2 मिनट तक भूने।
4. अब हरा मटर और पुदानी मिलाएं। दो मिनट तक और भूने।
5. अब भीगे हुए चावल मिला कर 2-3 मिनट और भूने।
अब दो कप पानी और स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं। एक बार उबलना शुरू हो तो कुकर का ढक्कन बन्द कर दें। सीटी आने तक पकाएं।

No comments:
Post a Comment