घर में ही बनाएं मालपुआ


होली नजदीक है और ऐसे में मालपुआ खाना तो बनता है। मालपुआ हम आमतौर पर सर्दी के दिनों में ही खाते हैं। इसे सर्दी के खास व्यंजनों में से एक माना जाता है। हम यहां आज आपको मालपुआ पकाने की विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्रीः


1. मैदाः एक कप
2. सूजीः आधा कप
3. मीठा सोडाः दो चुटकी
4. दूधः एक कप
5. ऑरेन्ज फूड कलरः एक चुटकी
6. तेल फ्राई करने के लिए
7. पिस्ते के टुकड़े

चाशनी के लिए


1. चीनीः एक ग्लास
2. पानीः चौथाई ग्लास
3. इलाइची दानाः एक चम्मच छीलकर

*पानी और चीनी को बेहतर तरीके से उबाल लें। चाशनी बना लें। इसमें इलाइची दाने पीस कर डाल दें।

मालपुआ बनाने की विधिः


1. दूध में मैदा और सूजी को मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इसमें मीठा सोडा और फ़ूड कलर डाल कर 4-5 घंटों के लिए ढंक कर रख दें।
2. कडाही में तेल गरम करें।
3. एक कलछी की मदद से छोटे छोटे मालपुए बनाएं। डीप फ्राई करें।
4. बाद में दो मिनट के लिए चाशनी में डुबो कर निकालें।
5. पिस्ता डालकर सर्व करें।

No comments:

Post a Comment