पका केला तो आप सभी ने खाया होगा। कच्चे केले की सब्जी भी खाई ही होगी। लेकिन क्या हो अगर आपको कहा जाए कि आप केले के चिप्स भी बना सकते हैं। जी हां, आप भी केले के चिप्स बना सकते हैं। खास बात यह है कि अगर सामग्री तैयार हो तो केले के चटपटे चिप्स कम समय में ही तैयार हो जाते हैं।
आवश्यक सामग्रीः
1. कच्चे केले
2. मुंगफली का तेल
3. सेंधा नमक
4. काली मिर्च
केले के चिप्स बनाने की विधिः
1. केलों को छील लें। पानी से भरा एक बर्तन लें। उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े दाल दें। इस पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं और छीले हुए केलों को करीब 10 मिनट तक इसमें भिगो दें।
2. अब केले को चिप्स के आकार में काट लें। कटे हुए टुकड़ों को एक साफ कपड़े पर फैला दें, ताकि यह पूरी तरह सूख जाए।
3. कड़ाही में तेल डालें। गर्म होने पर इसमें चिप्स को तल लें।
4. परोसने से पहले इस पर सेंधा नमक और काली मिर्च डालना न भूलें।

No comments:
Post a Comment