डोसा एक बेहद ही लोकप्रिय व्यंजन है। यह दक्षिण भारत से निकल कर अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है। डोसे का इस्तेमाल लोग न केवल नाश्ते में कर रहे हैं बल्कि इसे लंच और डिनर में भी बेहद पसंद किया जा रहा है। यह हल्का और सुपाच्य होता है। इस वजह से पेच में इसके पचने में आसानी होती है। आज हम आपको डोसे का घोल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्रीः
- मोटा चावलः तीन कप
- उड़द दालः एक कप
- नमकः स्वाद के मुताबिक
- दही- एक चम्मच
- सूजीः दो चम्मच
- मेथी दाना- आधा चम्मच
डोसे का घोल बनाने की विधि
1. मोटा चावल को अच्छी तरह धोने के बाद इसे करीब 10 घंटे तक पानी में भींगोकर छोड़ दें। उड़द दाल और मेथी दाना को भी अलग से धो लें और अलग पानी में भींगोकर इतनी ही देर के लिए छोड़ दें।
2. करीब 10 घंटे चावल को पानी में भींगोने के बाद इसे छानकर निकाल लें। मिक्सी में बेहतर तरीके से पीसें। अगर जरूरत पड़े तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला लें।
3. करीब 10 घंटे तक दाल को पानी में भींगोने के बाद पानी से छानकर निकाल लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। जरूरत पड़ने पर इसमें आप आवश्यकता के मुताबिक पानी मिला सकते हैं।
4. अब पिसे हुए चावल और दाल के पेस्ट को मिला दें। इसमें नमक, सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें। याद रखें यह घोल अधिक गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
5. घोल को सात से आठ घंटे तक ढककर रख दें।

अब यह डोसे का घोल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

No comments:
Post a Comment