आलू फ्राइड चाट

आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसके हम अनगिनत व्यंजन बना सकते हैं। आज हम आपको आलू के फ्राइड चाट बनाना सिखाएंगे।


आवश्यक सामग्रीः


1. चौकोर कटा उबला आलू।
2. प्याज कटा हुआ।
3. बारपीक कटी हरी मिर्च।
4. बारीक कटी धनियापत्ती।
5. बारीक कटी पुदीने की पत्ती।
6. एक छोटा चम्मच चाट मसाला
7. एक चम्मच नींबू का रस
8. एक चम्मच इमली की चटनी
9. नमक- स्वाद के मुताबिक
10. फ्राई के लिए ऑयल

फ्राइड आलू चाट बनाने का तरीकाः


एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसमें आलू फ्राई कर लें। आलू तलने के बाद इसे निकाल लें। निकाले गए आलू में कटी हुई प्याज, हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें चाट मसाला और नींबू का रस डालें। सभी सामग्री को एक बार फिर मिलाएं।

लीजिए, आपका गरमागरम फ्राइड आलू चाट सर्व के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment